khabar abhi tak

मप्र की महिलाओं को मिलेंगें 15 सौ रूपए प्रतिमाह एवं 5 सौ रूपए में गैस सिलेण्डर...कांग्रेस ने की नारी सम्मान योजना की शुरूआत


जबलपुर।
पूर्व मुख्यमंत्री  एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा आज  छिंदवाड़ा के परासिया में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने हजारों महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित महिला सम्मेलन में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार बनते ही इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रूपयों में रसोई गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जाएगा। इस तरह से एक तरफ कांग्रेस सरकार महिलाओं को सालाना 18000 रूपए देगी वो दूसरी तरफ मौजूदा कीमतों पर हर सिलेण्डर पर महिलाओं को 600 रूपए से अधिक की बचत होगी। 


प्रदेशभर में आज से फार्म भरना हुए शुरू

जबलपुर में आज पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक तरूण भनोत, विधायक विनय सक्सेना एवं महापौर जगत बहादुर सिहं अन्नू ने बताया कि महिलाओं के विषय में इस तरह की योजना लाने का संकल्प कमलनाथ जैसे दूरदृष्टि रखने वाले नेता ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज से ही पूरे प्रदेश में नारी सम्मान योजना के फार्म भरना शुरू हो जायेंगे। इस कार्य में कांग्रेस पार्टी के बूय पदाधिकारी, मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी, ब्लाक और विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। फार्म भरवाने का काम घर-घर जाकर कराया जायेगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस फार्म को भरवायेगा और उसकी पावती रसीद पार्टी कार्यालय में जमा होगी। इस फार्म में सम्मानित महिलाओं को सामान्य जानकारी जैसे स्वयं का नाम, आधार कार्ड, बूथ संख्या, विधानसभा क्रमांक जैसी जानकारियां भरना होंगी। कांग्रेस के मुताबिक मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक तरूण भनोत, विधायक विनय सक्सेना, महापौर जगत बहादुर सिहं अन्नू, संगठन मंत्री मनोज सेठ, नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष जितिन राज, कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी,  सचिन रजक आदि उपस्थित रहे। 

 

  

 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak