khabar abhi tak

30 जून तक बढाई गई जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि


जबलपुर ।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि को पुन: विस्तारित किया गया है। इस स्पेशल रेलगाड़ी के विस्तारित होने पर पमरे के जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी एवं हरदा स्टेशन के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। पमरे के मुताबिक जबलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को प्रस्थान कर कोयंबटूर जाने वाली गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 30 जून 2023 तक तथा कोयंबटूर से प्रत्येक सोमवार को प्रस्थान कर जबलपुर आने वाली गाड़ी संख्या 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 3 जुलाई तक चलती रहेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि 2 जून तक तथा गाड़ी संख्या 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि दिनांक 5 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak