khabar abhi tak

साइकिल चलाते समय नीचे गिरा बालक... इलाज के दौरान मौत

                                                                           फाइल फोटो 

जबलपुर। साईकिल चला रहे 11 वर्षीय बालक को नीचे गिरने से शरीर पर चोटें आ गई। जिसके बाद परिजनों  द्वारा इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर 2 दिनों तक इलाज चलने के बाद आज उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में थाना रांझी में आज सुबह मेडिकल कॉलेज जबलपुर से सूचना मिली कि 11 वर्षीय विनय कोल पिता राधेश्याम कोल निवासी गांधीचौक मानेगांव राझी को साईकिल चलाते समय गिर जाने से इलाज हेतु 21 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया था। जहां पर आज सुबह ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।  


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak