khabar abhi tak

शक्की पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा...रांझी थाने का मामला


जबलपुर।
पति द्वारा पत्नी पर शक करने के चलते उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस मामले में थाना रांझी में आज सुबह 30 वर्षीय सरिता विश्वकर्मा निवासी बजरंगनगर रांझी ने रिपेार्ट दर्ज कर पुलिस को बताया कि उसकी शादी 18 मई 2006 में संगम सिंह विश्वकर्मा निवासी बजरंगनगर रांझी के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि उसके 2 लड़के हैं और उसका पति मोहल्ले के दीपक गुप्ता के साथ उसके संबंध होने का शक करता है। महिला ने अपनी शिकायत पर बताया कि आज सुबह के वक्त उसके घर के पीछे शर्मा जी रहते हैं जिनसे उसका लड़का चंचल सिंह आम की पत्ती मांग कर लाया था। इसी बात पर पति संगम सिंह उसके साथ गाली गलौज कर उसका सिर दीवाल में मारा एवं हाथ मुक्कों से मारपीट कर पीठ और आंख में चोट पहुंचा दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak