khabar abhi tak

हड़कंप के बीच WCR में 270 पदों के लिए जीडीसीई परीक्षा की अधिसूचना जारी


जबलपुर। WCR में जीडीसीई के माध्यम से 300 से अधिक पदों के सृजन को लेकर मोर्चा खोले बैठे वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) और वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (WCREU) के धरना व आंदोलन की चेतावनी से घबराए WCR प्रशासन ने आज अधिसूचना जारी कर दी। WCRMS ने महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय के निर्देश के बाद भी अधिसूचना जारी करने में हो रहे विलंब को लेकर सोमवार को फिर अफसरों को आड़े हाथों लिया था। मंगलवार को यूनियन ने धरना शुरू कर दिया था, वहीँ WCRMS ने 9 मई से पुरजोर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद WCR प्रशासन ने गत दिवस पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि 3 दिन के भीतर अधिसूचना जारी कर दी जायेगी। आज रेल प्रशासन ने 270 पदों की अधिसूचना जारी कर दी। मजदूर संघ के कार्यकारी महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि इस मामले में संघ द्वारा बनाए गए दबाव के कारण ही रेल प्रशासन हरकत में आया। WCRMS के महामंत्री अशोक शर्मा की सोमवार को जोनल प्रशासन में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों से जीडीसीई के द्वारा भरे जाने वाले पदो पर विलम्ब के कारणो पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई था, जिसमें प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा बताया गया था कि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के अध्यक्ष जिनके द्वारा जीडीसीई के पदो की अधिसूचना जारी किया जाना है, वे आरआरसी द्वारा भरे जाने वाले रेल कर्मचारियो के पदों को लेकर कार्रवाई में अत्याधिक व्यस्त है, अतः अधिसूचना जारी होने में काफी विलम्ब हुआ, किन्तु अगले तीन दिवस के अंदर  270 पदो यथा -टी.सी, स्टेशन मास्टर, टेक्नीशियन, क्लर्क,कॉमर्शियल क्लर्क के लगभग 270 पदों को जीडीसीई द्वारा भरे जाने हेतु अधिसूचना  जारी कर दी जायेगी। महामंत्री ने अधिसूचना जारी न होने पर 9 मई से आंदोलन की चेतावनी दी थी।






















वेस्ट

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा , कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला, मंडल सचिव डी.पी.अग्रवाल, संयुक्त महासचिव एसके वर्मा, सविता त्रिपाठी, शेख फरीद , विष्णु देव शाह, राकेश सिंह, सुनील टेक चंदानी,केबाउरी, एस.केश्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, दीना यादव, जी.पी. सिह, आर.ए. सिंह आदि ने इसे संघ के पुरजोर प्रयासों की सफलता बताया है। 













उधर, इस मामले में मोर्चा खोलने वाली एम्प्लाइज यूनियन के मंडल सचिव कॉमरेड नवीन लिटोरिया और कॉमरेड बीएन शुक्ला का कहना है कि एम्प्लाइज यूनियन के अथक प्रयासों और धरना आंदोलन से घबराए रेल प्रशासन ने आज अधिसूचना जारी कर दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak