khabar abhi tak

सतपुला पुल पर ट्रेन से कटे दो, एक अन्य भी आया चपेट में




जबलपुर। जबलपुर-अधारताल स्टेशन के बीच सतपुला पुल के नीचे तीन लोगों की कटकर मौत होने से सनसनी फैल गई। इनमें से दो आज सुबह ट्रेन की चपेट में आये, जबकि एक ने 5 मार्च की रात यहाँ ट्रेन से पैर कटने के बाद दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रांझी पुलिस ने तीनों की शिनाख्त कर ली है। आज ट्रेन से कटे दोनों व्यक्ति एक साथ ट्रेन की चपेट में आये या घटना अलग-अलग घटित हुई है या फिर इन लोगों ने एक साथ आत्महत्या की है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

रांझी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना रांझी में आज 6 मार्च को सुबह 9.30 बजे गैंगमैन उमेश यादव ने सूचना दी कि सतपुला पुल के नीचे अप रेलवे ट्रेक पर 2 अज्ञात व्यक्तियों की ट्रेन से कट कर मृत्यु हो गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्तगी के प्रयास किये गये, जिस पर मृतक की शिनाख्त राहुल कलसिया उम्र 22 वर्ष निवासी सीतापहाड़ बजरिया एवं रविकांत झा उम्र 45 वर्ष निवासी विद्यानगर घमापुर के रूप में हुई।पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर मामला जांच मे लिया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि थाना रांझी में मंगलवार 5 मार्च को रात 10 बजे देवराजुु स्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी मरघटाई रांझी ने सूचना दी कि शाम 6 बजे दामाद रिंकू पिल्ले ने फोन कर बताया कि सतपुला पुल के पास उसके बड़े भाई वासू स्वामी का ट्रेन से पैर कट गया है। ट्रेैक के बाजू से नाले में पड़े हैं। सूचना मिलने पर दामाद के साथ पहुंचा एवं भाई वासू स्वामी को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचा जहॉ डाक्टर ने वासू स्वामी उम्र 40 वर्ष निवासी बडा पत्थर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak