जबलपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी क्रम में दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 07051/07052 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन तीन-तीन ट्रिप चलाई जाएगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या 07051 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल 2, 9 और 23 नवंबर 2026 को चर्लपल्ली से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन यह इटारसी रात 1:35 बजे, जबलपुर सुबह 4:50 बजे, कटनी 6:10 बजे, मैहर 6:58 बजे और सतना 7:30 बजे पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर उसी दिन रात 7:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 07052 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल 3, 10 और 24 नवंबर को दानापुर से रात 9:15 बजे रवाना होगी। अगले दिन सतना सुबह 7:10 बजे, मैहर 7:45 बजे, कटनी 8:50 बजे, जबलपुर 9:45 बजे और इटारसी दोपहर 2:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 7:30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
24 कोच की होगी ट्रेन
स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 3, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य श्रेणी के 4 और एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 24 कोच रहेंगे।
इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव
ट्रेन दोनों दिशाओं में काजीपेट जंक्शन, पेड्डापल्ली, रामागुंडम, मनचेरियल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
