khabar abhi tak

जेल में करवाचौथ : हिरासत में भी पति की लम्बी उम्र की कामना

फाइल फोटो

जबलपुर।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में निरूद्ध 11 महिला बंदी ऐसी हैं, जो करवाचौथ पर अपने पति के उम्र की दीघ्र कामना करते हुए व्रत पर हैं। जेल निरूद्ध होने के बाद भी महिला बंदियों ने अपनी परम्परा का निर्वहन किया है। जेल प्रशासन ने मानवीय आधार पर इनके पतियों को मिलने की व्यवस्था की है।

केंद्रीय जेल के जेलर मदन कमलेश ने बताया कि जाने-अनजाने में जेल की दहलीज पर पहुंचने वाली 11 महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा हुआ है। इन महिलाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है क्योंकि परम्परानुसार ये महिलाएं निर्जला व्रत पर रहती हैं। जेलर का कहना है कि इन महिलाओं ने 5 महिलाओं के पति जेल में ही निरूद्ध हैं। व्रत की परम्परा के अनुसार मानवीय दृष्टि से शाम 5ण्30 से 6 बजे के बीच लॉकअप के समय महिला गोल के सामने पांचों पुरूष बंदियों को ले जाया जाएगा और उन्हें उनकी पत्नियों के सामने पूजन के लिए खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा जेल प्रबंधन ने बाहर से आने वाले पतियों के लिए अलग से व्यवस्था की है। इसमें महिला बंदियों के पतियों को दिन में विशेष मुलाकात करवा दी जाएगी। जेलर कहते हैं कि गुरूवार को सुबह से दो महिला बंदियों के पति अपनी पत्नी से मिलने आए थे, जिनकी मुलाकात करवा दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak