जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय ने इंजीनियरिंग विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति, स्थानांतरण और नई पदस्थापना के संबंध में आदेश जारी किया है। 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक 262/2026 के तहत वरिष्ठ और कनिष्ठ वेतनमान में पदोन्नति के साथ विभिन्न पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार, कुछ अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि एक अधिकारी का स्थानांतरण स्वयं के अनुरोध पर किया गया है। इसके अलावा, विभाग में विभिन्न पदों को पुनः बहाल कर उन पर नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
वरिष्ठ वेतनमान में पदोन्नति
आदेश के तहत श्री विभूति शर्मा, श्री बी.के. मिश्रा, श्री राकेश सिंह, श्री एम.के. प्यासी, श्री संजय पाठक और श्री अनिल चौधरी को तदर्थ आधार पर वरिष्ठ वेतनमान (लेवल-11) में पदोन्नत कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
श्री विभूति शर्मा को XEN/C/HQ/WCR, श्री बी.के. मिश्रा को DEN/E/Kota, श्री राकेश सिंह को Sr. ADEN/HQ/JBP, श्री एम.के. प्यासी को XEN/GSU/JBP, श्री संजय पाठक को XEN/C/Deosar और श्री अनिल चौधरी को XEN/Tr/HQ के पद पर पदस्थ किया गया है।
कनिष्ठ वेतनमान में भी पदोन्नति
इंजीनियरिंग विभाग के पैनल के अनुसार, श्री सुशांत कुमार, श्री गोपाल प्रसाद वर्मा, श्री चंद्र प्रकाश मीणा, श्री रजनीकांत सोनी, श्री प्रवीण कुमार कंवरा, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, श्री सुरेश कुमार अग्निहोत्री, श्री बृजेश कुमार साहू और श्री अफजल अहमद बेग को कनिष्ठ वेतनमान (लेवल-8) में पदोन्नत कर विभिन्न पदों पर पदस्थ किया गया है।
इन अधिकारियों को क्रमशः ADEN/South/STA, AXEN/C/Kota, AXEN/TMC/HQ, ADEN/Br. L/Kota, AXEN/C/JBP, AXEN/C/KTE, ADEN/Br. L/BPL, AXEN/GSU/STA और AXEN/GSU-II/BPL में पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण
श्री सुनील संगीतारा को DEN/E/Kota से DEN/N/Kota, श्री ए.के. पांडेय को Sr. AXEN/C/STA से XEN/C/BHS तथा श्री सी.पी. मंडलोई को AXEN/Br. L/JBP से AXEN/Br. Design-II/HQ में स्थानांतरित किया गया है। श्री पुंडरीक चंद्र को ADEN/RMA/Kota से AXEN/GSU-I/JBP में पदस्थ किया गया है। वहीं, श्री संजय सप्रे का स्थानांतरण उनके स्वयं के अनुरोध पर ADEN/S/STA से AXEN/TM/Line/JBP के पद पर किया गया है।
