khabar abhi tak

जबलपुर के IIITDM में तेलंगाना की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लटकी मिली

जबलपुर। जबलपुर के डुमना रोड स्थित पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान अभिकल्पन एवं विनिर्माण (ट्रिपल आईटीडीएम) परिसर आज उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब छात्रावास के एक कमरे में छात्रा का शव फंदे पर लटकता पाया गया। मृतका की पहचान तेलंगाना निवासी वैष्णवी के रूप में हुई है। वह संस्थान में नियमित अध्ययनरत थी और परिसर स्थित हॉस्टल में रह रही थी। 

                                 पुलिस के अनुसार आज दोपहर जब काफी देर तक वैष्णवी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो साथी छात्राओं ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं मिली। जिसके चलते संस्थान प्रबंधन को खबर दी गई। खबर मिलते ही अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने स्थानीय पुलिस को बुलाकर कमरे का दरवाजा खोला तो स्तब्ध रह गए, देखा तो वैष्णवी फांसी के फंदे पर लटक रही है। छात्रा के हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाए जाने की खबर संस्थान में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते टीचर व स्टूडेंटस एकत्र हो गए, वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर घटना की खबर तेलंगाना स्थित वैष्णवी के परिजनों को दे दी गई है। उनके जबलपुर पहुँचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि  मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं और मौत की असली वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस छात्रा के सहपाठियों, दोस्तों और हॉस्टल स्टाफ से पूछताछ कर रही है। कमरे की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संभावित सुराग को जुटाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak