पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोहलपुर स्थित तारा सिटी निवासी 27 वर्षीय विनय मानिक प्राइवेट काम करते है। वह अपने रिश्तेदार कार्तिक, रोमिल और दोस्त सिद्धांत के साथ दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर विष्णु वराह मंदिर के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के पश्चात सभी युवक कटाव घूमने गए थे। कटाव घूमने के बाद वे सभी रात के समय अपनी-अपनी बाइकों से वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही वे ग्राम खबरा तालाब के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के चालक ने सिद्धांत सोनी की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिद्धांत और कार्तिक अपनी मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों को हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना में घायल विनय मानिक ने अपने साथी रोमिल की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जबलपुर रवाना किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद फरार मोटर साइकल सवारों की तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर। मझौली थानान्तर्गत ग्राम खबरा तालाब के पास बीती रात आमने सामने से हुई भिड़ंत में मोटर साइकिलों के परखच्चे उड़ गए, दुर्घटना में दो युवकों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल अस्पताल में दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है।
Tags
jabalpur