पुलिस के अनुसार ग्राम गिदुरहा में रहने वाले रामकुमार यादव वन विभाग में उडऩ दस्ता वाहन चलाते रहे, जो करीब दो वर्ष पहले सेवानिवृत हुए। रिटायर्ड होने के बाद से रामकुमार अपने घर में ही रहते थे। बीती रात रामकुमार घर से निकले और गांव में आम के पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। देर रात हुई घटना की जानकारी आज सुबह परिजनों को लगी जब उन्हे गांव के लोगों के फांसी के फंदे पर लटकते देखा। रामकुमार के फांसी लगाए जाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते ही कई लोग एकत्र हो गए, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे, उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Tags
jabalpur