जबलपुर। कटंगी के सत्ताईस मील टोल नाका के पास शुक्रवार की सुबह एक ऑटो चालक की क्षत-विक्षत लाश मिली। शव के पास क्षतिग्रस्त ऑटो भी था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भिजवाया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हुई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि दुर्घटना की सच्चाई सामने आ सके।
कटंगी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कटंगी निवासी अजय कुमार चक्रवर्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एनएचएआई एम्बुलेंस चलाता है। सुबह लगभग 6 बजे देखा सत्ताईस मील टोल नाका हाई माक्स खम्बे के पास लोगों की भीड़ लगी थी। वहां जाकर देखा एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 35 वर्ष का बेहोश पड़ा था, जिसे सिर माथा, मंुह नाक कमर व शरीर में चोटें थी।ं वहीं पास में एक नीले रंग का बिना नम्बर का आटो क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा था। उसने डायल 112 व एम्बुलेंस को कॉल किया। पुलिस के आने पर एम्बुलेंस से घायल को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल कटंगी भिजवाया, जहां डाक्टर ने चैक कर अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। तभी मृतक के परिजन भाई दीपक सेन अस्पताल आये, जिन्होंने मृतक की पहचान भाई नीलेश सेन निवासी बजरिया मोहल्ला कटंगी के रूप में की। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि आटो चलाते समय नीलेश को अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेज गति लापरवाही से चलाते हुये आटो में पीछे से टक्कर मारी है और भाग गया है।