जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंडित रविन्द्र तिवारी के नगर आगमन और सम्मान रैली के दौरान विप्र समाज द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। मालवीय चौक से डॉ. जामदार अस्पताल तक निकली रैली में जगह-जगह मंच लगाकर आतिशबाजी, रंगोली और बंदनवार से उनका स्वागत हुआ। ब्राह्मण एकता मंच और भगवान परशुराम वंशज समिति के संरक्षक पंडित योगेन्द्र दुबे, अटल उपाध्याय व पंडित राम दुबे ने बुजुर्गों के स्वस्तिवाचन के बीच तिलक व पगड़ी पहनाकर उन्हें भगवान परशुराम का चित्र, शॉल, श्रीफल और फरसा भेंट किया। इसके पश्चात पंडित दिलीप अवस्थी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में संजय चौबे (चौधरी), शेखर मिश्रा, कौस्तुभ तिवारी, विवेक शुक्ला, कपिल दुबे, अभय उपाध्याय, राहुल दुबे, अतुल दुबे, सारंग दुबे, विवेक रंजन शुक्ला, नरेश शुक्ला, बृजेश मिश्रा, रजनीश पांडेय, सतीश उपाध्याय, अजय दुबे और अरविंद दुबे ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
भगवान परशुराम वंशज समिति ने नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन
byKhabarAbhiTak
-
0
