khabar abhi tak

बिहार से महाराष्ट्र के बीच चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जबलपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय, दरभंगा–हडपसर और जयनगर–एलटीटी के बीच होंगे दो-दो फेरे

जबलपुर। छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल बिहार से महाराष्ट्र के बीच दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दरभंगा–हडपसर और जयनगर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच इन ट्रेनों के दो-दो फेरे होंगे। पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी सहित कई स्टेशनों पर ठहराव मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

दरभंगा–हडपसर स्पेशल (05533/05534)

गाड़ी संख्या 05533 दरभंगा–हडपसर स्पेशल 17 और 24 नवंबर को दरभंगा से रात 19:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सतना (10:55), कटनी (12:25), जबलपुर (14:00), नरसिंहपुर (15:03), पिपरिया (16:03) और इटारसी (17:40) पहुंचेगी। गुरुवार सुबह 07:40 बजे हडपसर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05534 हडपसर–दरभंगा स्पेशल 19 और 26 नवंबर को हडपसर से सुबह 10 बजे रवाना होगी। इटारसी में रात 23:20 बजे, पिपरिया में अगले दिन 00:30 बजे, नरसिंहपुर में 01:33 बजे, जबलपुर में 02:10 बजे, कटनी में 03:30 बजे और सतना में 05:10 बजे ठहराव के बाद शुक्रवार रात 23:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

जयनगर–एलटीटी स्पेशल (05535/05536)

गाड़ी संख्या 05535 जयनगर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 17 और 24 नवंबर को जयनगर से रात 23:50 बजे रवाना होगी। अगले दिन सतना में 18:32 बजे, कटनी में 19:55 बजे और जबलपुर में 22:20 बजे तथा तीसरे दिन इटारसी में 03:40 बजे पहुंचेगी। गुरुवार शाम 17:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05536 एलटीटी–जयनगर स्पेशल 19 और 26 नवंबर को शाम 19 बजे रवाना होगी। अगले दिन इटारसी में 08:00 बजे, जबलपुर में 12:00 बजे, कटनी में 14:00 बजे और सतना में 16:00 बजे पहुंचेगी। शनिवार दोपहर 13:50 बजे जयनगर पहुंचेगी।

ठहराव और कोच: दरभंगा–हडपसर ट्रेन का ठहराव लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, पाचोरा, चालीसगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन पर रहेगा।

जयनगर–एलटीटी ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, पाचोरा, चालीसगांव, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे में रुकेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak