जबलपुर। पनागर सहित उससे लगे ग्रामीण अंचल में असमाजिक गतिविधियों से जुड़े बदमाश और निगरानी शुदा बदमाशों की गुरूवार रात थाने में परेड कराई गई। इन सूचीबद्ध बदमाशों से जानकारी जुटाई गई है और भविष्य में सामान्य जीवन व्यतीत करने का वचन लिया गया।
पनागर पुलिस के मुताबिक लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाश को बुलाया गया था। लगभग 80 लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों की पूर्व में भरी गयी। प्रोफाईल में मोबाईल नम्बर, फोटो आदि अपडेशन को चैक करते हुये डोजियर भरा गया, जिन बदमाशों के विरूद्ध प्रबिंधात्मक कार्यवाही की गयी। पुलिस ने बदमाशों से जीवन यापन के सम्बंध में सघन पूछताछ करते हुये सभी को सख्त हिदायत दी कि यदि अशांति का वातावरण निर्मित किया गया अथवा किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो बंध पत्र की राशि तो जमा करवाई जायेगी ही। इसके साथ ही जिला बदर, एनएसए की कार्यवाही की जायेगी।
