khabar abhi tak

जबलपुर में गिरफ्तारी से पहले कुख्यात बदमाश माजिद मूसा पर हुआ था हमला, युवकों ने घेरकर लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल ,देंखे वीडियो

 




जबलपुर।
जबलपुर में नया मोहल्ला में रहने वाले कुख्यात बदमाश माजिद मूसा पर सात से आठ युवकों ने लाठियों से हमला किया, जिससे माजिद के शरीर पर चोटें आई थी। यह हमला सोमवार को माजिद की गिरफ्तारी से पहले हुआ है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। माजिद पर हत्या के प्रयास, मारपीट और अवैध वसूली समेत 21 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। इस वीडियो की खबर अभी तक पुष्टि नहीं करता है। 

                               सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में माजिद मूसा सड़क किनारे खड़ा रहा, तभी सात से आठ बदमाश आए और हमला कर दिया। हमला होते ही माजिद ने भागने की कोशिश की लेकिन वह गिर गया, इसके बाद हमलावरों ने दौड़ते ही माजिद पर लाठियों से हमला करना शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसे लटकाते हुए सड़क पर लाए। इसके बाद बेसबॉल और लाठियों से हमला किया। इस दौरान मूसा लोगों से मदद मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। माजिद मूसा पर हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली और गुंडा टैक्स लेने समेत 21 से अधिक अपराध दर्ज हैं। ओमती क्षेत्र में उसका ऐसा खौफ बताया जाता है कि लोग उसके खिलाफ गवाही देने से भी बचते थे। बताया जा रहा है कि माजिद रुपए के लिए व्यापारियों को भी धमकाता था। इसके चलते कई लोगों से उसका विवाद हुआ था। आज सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

अवैध वसूली के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

ओमती थाना पुलिस ने अवैध वसूली के एक मामले में सोमवार को माजिद मूसा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इलाके में बदमाशों का खौफ खत्म करने और आम लोगों में विश्वास जगाने के उद्देश्य से उसका शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला था। इससे पहले हुई मारपीट का वीडियो अब सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने माजिद के खिलाफ अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई की। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak