जबलपुर। साइबर ठगी के मामले में एक महिला को ऐसा झांसा दिया गया कि उसने ऑनलाइन कमाई के लालच में टास्क पूरे किए, जब पैसा निकालने का समय आया तो उसका खाता फ्रीज कर दिया गया। धोखाधड़ी की आशंका को देखते हुए महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया।
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि रतन कॉलोनी में रहने वाली ज्योति राव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल के व्हाटसएप पर 2 नवम्बर को एक लिंक आई, जिसमें लिखा था कि होटल की रेटिंग देकर आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। उसने उक्त लिंक पर क्लिक किया तो टेलीग्राम एकाउण्ट पर मेगा टास्क गू्रप की लिंक आई। जिस पर उसने रेटिंग दिया। उसके यूनियन बैेंक शाखा शास्त्रीब्रिज के खाता में कुछ पैसे आये। इसके बाद उनके द्वारा कहा गया कि तीन और टास्क पूरा करने पर अधिक पैसा लगाने पर अतिरिक्त पैसा मिलेगा। उनके द्वारा उसका क्रिप्टो करेंसी अकाउण्ट भी बनाया गया था। इस प्रकार उसने कई टास्क पूरे किये तथा कुल 43 हजार रूपये अतिरिक्त लगाये थे। उसने टास्क से अर्जित राशि वापस करने की प्रोसिस की, जिसकी राशि वापस नहीं हुयी। उनके द्वारा कहा गया कि आपके द्वारा कुछ गलती हुयी है, जिससे आपका खाता होल्ड हो गया। खाता अनफ्रिज करने के 50 हजार रूपये लगेंगे। उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुयी है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे होटल की रेटिंग देने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये उसके 43 हजार रूपये हड़प लिये।