जबलपुर। शिवनगर में जैन मंदिर जा रही एक वृद्ध महिला की मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने लूट ली। चेन इतने शातिराना ढंग से निकाली गई है कि महिला को कुछ समझ नहीं आ सका। मोटरसाइकिल से भागते युवकों को देखकर महिला ने अपने गले में पहनी चेन देखी तो वह नहीं थी। यह मामला पुलिस को सौंपा गया है।
विजयनगर पुलिस ने बताया कि बुधवार को शिवनगर निवासी प्रभा सिंघई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर से जैन मंदिर पूजा करने जा रही थी। शिवशक्ति शिव पार्क के पास पहंुची, तभी मोटर सायकल से 2 लड़के उसके पीछे से आ रहे थे। दोनों लड़के उससे कुछ दूर आगे जाकर फिर वापस आकर तेजी से निकले उसे ऐसा प्रतीत हुआ कि उसके गले में हाथ लगाया था। उसने गले में देखा तो उसके गले में पहनी हुयी सोने की चैन नहीं थी। उसने दोनों लड़कों को आवाज लगाई, जो दोनों लड़के उसकी सोने की चैन छीनकर मोटर सायकल में तेजी से भाग गये। गौरतलब है कि एक दिन पहले घर के सामने बैठी महिला के गले से सोने की चेन खींचकर अज्ञात दो युवक मोटरसाइकिल से भाग गए थे।