khabar abhi tak

हत्या की नियत युवक के गले में चाकू घोंपा, चिकन दुकान में ग्राहक बुलाने को लेकर उपजा विवाद

जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत रिछाई व्हीकल मोड़ के पास देर रात हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जब ग्राहक बुलाने की बात पर दो युवकों ने मिलकर दुकानदार पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को पहले विक्टोरिया अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

                             पुलिस के अनुसार नशा मुक्ति केन्द्र के पास कुदवारी निवासी राजेश साहू उम्र 26 वर्ष  रिछाई व्हीकल मोड़ स्थित अंकुर चिकिन सेंटर पर बीती रात 12 बजे के लगभग काम कर रहा था। दुकान संचालक महेन्द्र उर्फ अंकुर खटीक कर्मचारी साहिल को छोडऩे महाराजपुर गए थे। इसी दौरान सामने वाली लाइन में भैयाजी चिकिन चलाने वाले राहुल धुर्वे ने आकर ग्राहक बुलाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज और मारपीट के बीच राहुल ने अर्जुन काछी को बुला लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे महेन्द्र उर्फ अंकुर खटीक को अर्जुन ने पकड़ा और राहुल ने जान से मारने की नीयत से उनके बाएं गले पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। अधारताल पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 118(1), 296(बी), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak