khabar abhi tak

स्कॉर्पियों चोरी की एफआईआर लिखने थाने में टीआई को ज्ञापन !


जबलपुर।
खुद की स्कॉर्पियों चोरी हो जाने की एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर सुदर्शन समाज ने वकीलों के साथ लार्डगंज थाने पहुंचकर टीआई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्रवाई की मांग की है। समाज के मुखिया का कहना था कि एक हफ्ते के अंदर यदि गाड़ी नहीं मिली तो एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 

सुदर्शन समाज के राष्ट्रीय सचिव आकाश मलिक अधिवक्ताओं और साथियों के साथ लार्डगंज थाने पहुंचं। थाने का घेराव कर पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। थाना प्रभारी नवल आर्य को ज्ञापन सौंपा। पुलिस के रवैये से नाराज होकर आकाश मलिक ने आरोप लगाया कि पुलिस कानून-व्यवस्था की ड्यूटी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। 

समाज का कहना था कि लार्डगंज थाना क्षेत्र के गंजीपुरा स्थित श्रीनाथ की तलैया की पार्किंग से 31 अक्टूबर की रात विद्यांत साहू की नई स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी। पीड़ित ने एक नवंबर को ही थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दे दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने और जांच शुरू करने के बजाय उसे चार दिनों तक टरकाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak