जबलपुर। पोलीपाथर के गुरूनानक जनरल स्टोर्स में गोली-बिस्किट के साथ पटाखे बेचे जा रहे थे। यह खुलासा ग्वारीघाट पुलिस ने किया है। पुलिस दल ने छापा मारकर किराना दुकान से अवैध रूप से बेचे जाने वाले पटाखे जब्त किए और दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पोलीपाथर के डॉक्टर बोस के सामने गुरूनानक जनरल स्टोर दुकान में पटाखे बेचने की सूचना मिली थी। मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। गुरूनानक दुकान में एक व्यक्ति दुकान में पटाखा बेच रहा था। दुकान में भीड़ लगी थी। दुकान संचालक ने पूछताछ पर अपना नाम नरेश पंजवानी निवासी अवधपुरी कालोनी बताया। नरेश से पटाखा रखने व बेचने के संबंध में अनुज्ञप्ति पत्र मांगने पर नहीं होना बताया। आरोपी नरेश पंजवानी द्वारा बिना लायसेंस के रहवासी इलाके में पटाखा रखना व बेचना पाया जाने से आरोपी के कब्जे से एक कार्टून में 7 पैकेट फूलझड़ी, एक बोरी में 3 पैकेट राकेट, 40 नग अनार, पिंक लिंग कलर 5, नुकीला बम 2 पैकेट, कमाण्डो के 55 पैकेट, 52 नग बिजली क्रेकर, 20 नग छुरछुरी, 10 नग प्लाबर पोर्ट, 20 नग छोटा प्लाबर, 65 नग सुपर डिलेक्स बम, 55 नग सुपर किंग बम, 70 नग सुपर जाईंट बम, 5 नग रैगो पटाका, 1 नग रेड ब्लास्ट जप्त करते हुये आरोपी नरेश पंजवानी के विरूद्ध धारा 288 बीएनएस तथा 8-9 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की।
