khabar abhi tak

विजय नगर में लूट करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई चांदी की चैन, बे्रसलेट जब्त

जबलपुर। विजय नगर थानान्तर्गत घड़ी चौके पास बाइक सवार युवक शिवा के वट के साथ लूट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई चांदी की चैन, बे्रसलेट व घटना मेें प्रयुक्त मोटरसाइकल जब्त कर ली है। 

                                    पुलिस के अनुसार पीडि़त शिवा केवट उम्र  24 वर्ष, निवासी कटरा अधारताल 16 नवंबर की रात अपने मोबाइल की किस्त जमा करने चुंगीनाका स्थित समीर मोबाइल दुकान गया था। किस्त जमा कर जब वह अपनी मोटर सायकल से घर लौट रहा था। घड़ी चौक स्कीम नंबर 5 गरवा ग्राउंड के पास पीछे से एक बिना नंबर की नीले रंग की एक्सिस स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात लड़के आए। उन्होंने शिवा को रोककर गले से चांदी की चेन व ब्रेसलेट छीन लिया, यहां तक कि जेब में रखे 1,950 रुपये नगद भी छीन लिए। पुलिस ने शिवा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक दिखे, जिन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होने लूट की वारदात करना स्वीकार लिया। 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - 

-अनूप पिता रघुनाथ श्रीपाल उम्र 18 वर्ष निवासी चुंगी नाका, शिव शक्ति नगर माढ़ोताल 

-कृष्णा पिता राजेश पटेल, उम्र 18 वर्ष निवासी मदर टेरेसा, वृंदावन कॉलोनी माढ़ोताल

-संतोष पिता हीरालाल चौधरी, उम्र 22 वर्ष निवासी बाबा बर्फानी के पास,  माढ़ोताल

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak