जबलपुर। आटीओ कार्यालय के सामने बस की टक्कर से एक युवक मौत हो गई। युवक का भाई उसे इलाज के लिए मेडिकल ले गया था, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी बस चालक की छानबीन कर रही है।
माढ़ोताल पुलिस के मुताबिक आईटीआई निवासी शिवम कोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 नवम्बर को कार्तिक कोल ने उसके मोबाइल पर फोन कर बताया कि तुम्हारे चाचा के लड़के शुभम कोल का आरटीओ के पास उदय ज्वेलर्स की दुकान के सामने एक्सीडेंट हो गया है। वह अपने साथी गौरव के साथ आरटीओ आफिस के पास जाकर देखा। चाचा का लड़का शुभम कोल को बस क्रमांक एमपी 70 जेड डी 8090 के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये शुभम कोल की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया था, जिससे भाई शुभम कोल को पेट कमर, दोनों पैर में चोट आई थी। शुभम कोल को मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया।वहीं, दौरान उपचार के आज सुबह शुभम कोल की मृत्यु हो गयी है।
