जबलपुर। स्नेहनगर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर की आलमारी तोड़कर अज्ञात चोरों ने 22 लाख रूपए पर हाथ मारा। चोर घर में दरवाजे का कुंदा तोड़कर घुसे थे। वारदात के दौरान गृहस्वामी बाहर गया हुआ था। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
मदनमहल पुलिस ने बताया कि स्नेहनगर में रहने वाले अजय कुमार मिश्रा उम्र 67 वर्ष निवासी स्नेहनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने घर पर केयर टेकर दुर्गा खत्री के साथ रहता है। 30 अक्टूबर को शाम लगभग 5 बजे अपने केयर टेकर दुर्गा खत्री के साथ अपने घर भोपाल गया था। उसे उसके मंुशी प्रेम मिश्रा ने कार से जबलपुर से स्टेशन तक छोड़ा और टेªन में बैठकर भोपाल चला गया। प्रेम मिश्रा वापस कार लेकर उसके घर खड़ी करने को कह दिया था। 2 नवम्बर की सुबह लगभग 10-30 बजे वह भोपाल से वापस जबलपुर आकर न्यायालय चला गया था। काम निपटाने के बाद अपने जूनियर देवांश के साथ शाम लगभग 3-30 बे घर वापस आया। सामने के गेट का ताला खोलकर अंदर गया। देखा घर के अंदर जाने का साईड का दरवाजे का कंुदा टूटा था। दरवाजा हल्का खुला था। अंदर जाकर देखा सोफा में एक राड व खुरपी पड़ी थी। बेडरूम का सामान बिखरा हुआ था। अंदर लकड़ी की आलमारी का लॉकर टूटा था। आलमारी के लॉकर में रखे लगभग 22 लाख रूपये नगदी नहीं थे। कोई अज्ञात चोर घर के अंदर घुसकर दरवाजे का कुंदा तोड़कर रूपये चोरी कर ले गया है।