khabar abhi tak

फ्लाईओवर के स्टेब्रिज की केबिल काट ले गए चोर

फाइल फोटो

जबलपुर। मदनमहल-दमोहनाका फलाईओवर के मदनमहल रेलवे स्टेशन के उपर स्टे ब्रिज की केबिल काटकर अज्ञात चोर ले गए हैं। एनसीसी कंपनी के अफसर ने मामले की रिपोर्ट थाने में की है।

मदनमहल पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर निवासी नीलापू आनंदा राव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एनसीसी कम्पनी में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। बुधवर को ब्रिज के निरीक्षण हेतु स्टाफ के साथ गया था। मदनमहल रेलवे स्टेशन के ऊपर केविल ब्रिज मदनमहल के पास केविल वायर कटा हुआ था। स्टाफ से चैक कराया तो 3 कोर, 4 स्केवर कापर केविल लगभग 37 मीटर, 2 कोर 4 स्केवर एमएम की 10 मीटर केविल कुल कीमती लगभग 30 हजार रूपये की अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। 

चोरों ने किया एई का घर साफ

गोराबाजार पुलिस के मुताबिक चैतन सिटी में रहने वाले सुमन कुमार सिन्हा बिजली विभाग में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ है। वे परिवार के साथ 11 नवम्बर को छठ पूजा करने हेतु गृह निवास बिहार गया थे। 14 नवम्बर को सुबह लगभग 6 बजे पड़ौसी संतोष कुमार ने फोन कर बताया कि उसके घर की बाउण्ड्री वाल का लोहे का गेट खुला था। गेट पर ताला नहीं है। घर के मेन दरवाजे में भी ताला नहीं है। घर के अंदर कमरे की दीवाल में बने कवर्ड आलमारी के लॉक टूटे हुये हैं। सामान बिखरा हुआ है। दूसरे कमरे के कबर्ड आलमारी में रखे बच्चों के 2 गुल्लक टूटे हुये हैं। 17 नवम्बर को वह परिवार सहित घर चैतन्य सिटी जबलपुर वापस आया। चैक करने पर आलमारी व कवर्ड में रखे सोने के 1 जोड़ी टाप्स, 1 लाकेट, 1 बेंदी, 1 नथनी, 3 लोंग, 2 अंगूठी, 1 हनुमान जी वाला लाकेट, 1 दुर्गाजी वाला लाकेट, 1 ढोलना तथा चांदी की 1 कटोरी, 4 जोड़ी पायल (छोटी बड़ी), 3 जोड़ी बिछिया, 18 सिक्के एवं 2 गुल्लक में रखे लगभग 20 हजार रूपये नहीं थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak