पुलिस का कहना है कि थाने से करीब 6 किलोमीटर दूर मटियारी जंगल में ग्रामीणों ने आज दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो जमीन पर युवती का शव पड़ा मिला। शव का काफी हिस्सा जला हुआ था और शरीर पर बहुत कम कपड़े बचे थे। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी युवती को पहचान नहीं सका। पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय कर आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाना शुरू किया है। घटना की जांच के लिए जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है और युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है। युवती की मौत का कारण और शव जलने की परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।