पुलिस के अनुसार अंशुल सिंह उम्र 26 वर्ष जो इवेंट शोज का काम करता है, घर पर अकेला था। उसकी मां शीला बाई दुबे अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर गई थीं। अंशुल रात करीब 11.30 बजे अपने बेडरूम में सोने के लिए चला गया। आज सुबह करीब 5:30 बजे अचानक खुशबू चौधरी अपने साथियों के साथ घर के अंदर घुस आए, जिन्होने बेडरूम में जाकर सोते हुए अंशुल पर नशीली पदार्थ फेंककर मुंंह दबा दिया, इसके बाद उसे बेहोशकर दिया। इस बीच अंशुल ने खुशबू चौधरी को साफ पहचान लिया था। अंशुल के बेहोश होने के बाद खुशबू व उसके साथियों ने गले से सोने की चैन, आईफोन सहित अन्य सामान लूटा और भाग गए। सुबह लगभग 7:30 बजे जब मां ड्यूटी से वापस घर लौटीं, तो उन्होंने बेटे को बेसुध पाया। घबराई हुई मां ने तुरंत उसके चेहरे और सिर पर पानी के छींटे मारे, जिसके बाद अंशुल को होश आया। होश में आते ही उसने मां को आपबीती सुनाई। लूट की वारदात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और पूछताछ के बाद लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur