वन सुरक्षा पखवाड़े के तहत छेड़े गए इस विशेष अभियान को वनमंडलाधिकारी के कड़े निर्देशन और एडीओ सिहोरा के कुशल मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की संयुक्त टीम ने पूरी मुस्तैदी के साथ जमीन को अपने कब्जे में लिया और वनभूमि की सीमा सुरक्षित की। इस अहम कार्रवाई में वन परिक्षेत्राधिकारी सिहोरा अजय मिश्रा, डिप्टी रेंजर इंद्र कुमार बडग़ेंया सहित सिहोरा वन परिक्षेत्र का पूरा अमला मुस्तैदी से डटा रहा। अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि वनभूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन सुरक्षा पखवाड़े के दौरान वन संपदा की रक्षा और अतिक्रमण हटाने का यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Tags
jabalpur