जबलपुर। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य भगत सिंह नेताम ने बुधवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय जेल में वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात् कार्यालय का निरीक्षण एवं अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रदेश की जेलों में निरुद्ध अनुसूचित जाति-जनजाति व अन्य बंदियों की स्थिति, उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों का संरक्षण, जेलों में जातिगत भेदभाव एवं अस्पृश्यता की रोकथाम, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, निःशुल्क विधिक सहायता, स्वास्थ्य-शिक्षा-कौशल विकास एवं बंदियों के पुनर्वास से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, जेलर मदन कमलेश सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।