khabar abhi tak

गोरखपुर, मदनमहल, सदर और तिलहरी में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा,

 

जबलपुर। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार त्यौहारों के मद्देनजर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सामग्री के विक्रय प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की कार्यवाही आज भी जारी रही।

                                    खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत आज गोरखपुर स्थित बीकानेर से मलाई कतली और मावा बर्फी तथा राज स्वीट गोरखपुर एवं हीरा स्वीट मदन महल से मठरी और गुझिया के सैंपल लिए गए।  इसी प्रकार सदर स्थित मधुकलश से नमकीन के, ओवन क्लासिक तिलहरी से नमकीन, चिप्स और क्रीम रोल के सेम्पल लिए गये तथा होटल विजन महल में किचन के स्टोर में फूड कंटेनर में डेट अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लिए गये सभी सैंपल जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak