जबलपुर। रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने भोपाल–बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को आरक्षित बर्थ की अधिक उपलब्धता मिल सकेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस में 4 से 25 नवंबर 2026 तक और गाड़ी संख्या 18235 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस में 6 से 27 नवंबर 2026 तक अतिरिक्त शयनयान कोच लगाया जाएगा।
इस व्यवस्था से दोनों दिशाओं में शयनयान श्रेणी की बर्थ की संख्या बढ़ जाएगी, जिससे अधिक यात्रियों को आरक्षण की सुविधा मिल सकेगी। अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद ट्रेन में कुल कोचों की संख्या 13 हो जाएगी।
