khabar abhi tak

टीआई दिलीप पुरी को जबलपुर में कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजति, सिविक सेंटर में मानव श्रृंखला बनाई, बोले सरकार राजनीतिक चश्मा उतारकर कार्यवाही करे

जबलपुर। सिविक सेंटर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

                      कांग्रेसजनों ने आज दोपहर दो बजे के लगभग सिविक सेंटर चौराहे पर एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते माफियाराज के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि अब आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि अपराधियों के मन में कानून का भय बना रहे। नेताओं ने जोर देकर कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। इस मामले में कांग्रेस के स्थानीय नेता राहुल जायसवाल का नाम सामने आने के सवाल पर पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि प्रशासन को राजनीतिक चश्मा उतारकर निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। अपराधी चाहे किसी भी दल या विचारधारा से ताल्लुक रखता हो, उसके खिलाफ कठोरतम कदम उठाया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द से जल्द सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak