khabar abhi tak

फजी दस्तावेेज लगाकर बैंकों से हड़पे करोड़ों


जबलपुर।
गोरखपुर में एक व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज और फोटो लगाकर बैंकों से करोड़ों रूपए का ऋण हड़प लिया गया है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ है, जब लोन की किश्त नहीं पहुंचने पर बैंक की रिकवरी टीम उस व्यक्ति के घर पहुंची तो सामने सच्चाई आई। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

गोरखपुर पुलिस के मुताबिक नालबंद मोहल्ला निवासी दिलदार हुसैन ने लिखित शिकायत की है कि 30 दिसंबर 25 को एक सूचना पत्र बैंक ऑफ इंडिया नर्मदा रोड शाखा से प्रेषित किया गया 2 जनवरी 26 को विधिक नोटिस उक्त वर्णित बैंक कि ओर से उसे प्रेषित करवाया गया। उक्त दस्तावेजों में उसे गारंटर के रूप में प्रदर्शित किया गया है। 90,00,000 रुपये का ऋण मेलर्थ एबीएस.काम (पार्टनरशिप) के करेंट एकाउंट में स्वीकृत वितरित किया गया है। उक्त फर्म में बबी खान पुत्र वकील खान निवासी ज्यू आनंद तथा उसके पिता वकील खान पुत्र हाजी मुहम्मव अकबर निवासी मदार छल्ला को उक्त वर्णित पार्टनरशिप फर्म के पार्टनर बताये गये है। इनसे उसकी कोई जान पहचान कभी नहीं रही है। पहली बार उक्त वर्णित पार्टनरशिप फर्म तथा उसके उपरोक्त वर्णित पार्टनरर्स बबी खान व वकील अहमद का नाम उसके  बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रेषित सूचना पत्र तथा विधिक नोटिस के माध्यम से ज्ञात हुआ। उसने कभी भी कोई गारंटी उक्त वर्णित पार्टनरशिप फर्म के पक्ष में नहीं दी है ना ही उसने अपनी किसी संपत्ति के कोई दस्तावेज बैंक ऑफ इंडिया नर्मदा रोड शाखा में प्रस्तुत किये। ना ही अपने पहचान संबंधी दस्तावेज जैसे अधार कार्ड, पेन कार्ड अथवा इनकम टैक्स रिटर्न प्रस्तुत किये। इसके बावजूद भी उसको उक्त वर्णित बैंक में एबीएस.काम की फर्म के पक्ष में स्वीकृत 90,00,000 का ऋण गारंटर फर्जी रूप से बताया गया है।  

पीडितं ने बताया कि इसके पूर्व कुछ बैंक कर्मचारी पूर्व में ही मोनिका ताम्रकार निवासी फूटाताल को पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से विक्रय किये गये प्लाट, जिसमें क्रेती मोनिका ताम्रकार के द्वारा गोडाउन का निर्माण कर लिया गया है। उक्त गोडाउन ग्राम खैरी तहसील पनागर व जिला जबलपुर करौंदा नाला के पास स्थित है, पर आये थे और क्रेती श्रीमती ताम्रकार व उसके पति विवेक ताम्रकार से उन्होंने यह बताया था कि वह बैंक ऑफ इंडिया रामपुर शाखा से आये हैं।ं उक्त बैंक कर्मचारियों ने गोडाउन वाले प्लाट पर 70,00,000 रूपये का ऋण स्वीकृत होना बताया था। ऋण लेने से मना किये जाने पर सबूत के बतौर उक्त बैंक कर्मचारियों ने क्रेती मोनिका ताम्रकार को वैल्यूवेशन रिपोर्ट की छायाप्रति तथा ऋण लेने वाले की फोटो भी उन्हें दी थी। उक्त वर्णित वैल्यूवेशन रिपोर्ट में आवेदक दिलदार हुसैन का नाम एवं पता उल्लेखित है किंतु फोटो किसी अन्य व्यक्ति की दी है। उक्त फोटो में दर्शित व्यक्ति से वह परिचित नहीं है। ऐसी स्थिति में उसने अविलंब ही पंजीकृत डस प्रेषित की थी। धोखाधडी की लिखित शिकायत थाना अधारताल में प्रस्तुत की थी कि उक्त थाना अंतर्गत उसके के पूर्व मालिकाना प्लाट (गोडाउन) पर बैंक कर्मचारियों के द्वारा फर्जी 70,00,000 के ऋण की जानकारी दी थी। 

एक अन्य लिखित शिकायत थाना गोरखपुर में प्रेषित की थी। वह बैंक ऑफ बडौदा के क्षेत्रीय कार्यालय विजय नगर में व्यक्तिगत रूप से गया था। जहां उसमें उक्त वर्णित 70,00,000 रूपये के ऋण संबंधी जानकारी ली तो उसे बताया गया कि उसके नाम पर कोई भी ऋण स्वीकृत नहीं है। इसके बाद सूचना पत्र तथा बैंक आफ इंडिया नर्मदा रोड द्वारा प्रेषित उक्त वर्णित विधिक नोटिस के माध्यम से सर्वप्रथम बार उसको उक्त फर्जी गारंटी लेने की जानकारी हुई। शिकायत जांच के दौरान कथन गवाहान, एव बैंक से प्राप्त दस्तावेज के आधार पर पाया गया कि बाबी खान न्यू आनन्द नगर, जमील अली बडा मदार छल्ला, मो हबीब पिता मो अजीज निवासी अशोका गार्डन भोपाल के व्दारा आपराधिक साजिश कर जमील खान एव हबीब के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड मे नाम एवं फोटो की कूटरचना कर वकील अहमद एवं दिलदार हुसैन का प्रतिरुपण करते हुए बैंक आफ आईडिया शाखा नर्मदा रोड 90 लाख ऋण स्वीकृत करा कर 7500000 रुपये प्राप्त कर बैंक को सदोष हानि पहुंचाई गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak