बताया गया है गंगाकाशी मोड़ निवासी नेहरुलाल यादव का बेटा बीती दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, वह खून से लथपथ ट्रैक पर पड़ा रहा, लोगों ने देखा तो एम्बुलेंस को खूर दी, लेकिन मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, इसके बाद पुलिस को अपने ही वाहन से उसे आनन-फानन में बैढऩ ट्रामा सेंटर पहुंचाना पड़ा। वहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए आज दोपहर उसकी सांसें थम गईं। मृतक की पहचान गांगी काशी मोड़ निवासी नेहरू लाल यादव के पुत्र के रूप में हुई है। बरगवां थाना प्रभारी अनिल पटेल के अनुसार, शुरुआती जांच में कोयला लदी मालगाड़ी की टक्कर से युवक के घायल होने की बात सामने आई है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चोट की भयावहता उजागर की है, जिसमें सिर में दो जगह फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है। पुलिस का मानना है कि सूचना मिलने और अस्पताल पहुंचने में हुई देरी भी मौत की एक बड़ी वजह हो सकती है। फिलहाल पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि युवक ट्रैक तक कैसे पहुंचा—क्या यह महज एक दर्दनाक हादसा था या आत्महत्या का प्रयास। हर पहलू से मामले की गहन जांच जारी है।
Tags
singroli