khabar abhi tak

इंदिरा नगर में ' गुप्ता परिवार ' पर चाकुओं से हमला, एक हिरासत में


जबलपुर।
गोरखपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर, गुप्तेश्वर के पास सामने गाली-गलौज को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि तीन आरोपियों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में परिवार के मुखिया पिता, बेटी और दो बेटों को गंभीर रूप से चोटें पहुंचाई गई है। वारदात के अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी भाग गए। 

गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल के मुताबिक रात 12 बजे कृष राय, मनीष राय और अक्षय रजक ने गुप्ता परिवार के सदस्यों पर चाकुओं से हमला किया है। हमले में बनारसी लाल गुप्ता के पेट में चाकू लगा। बीच बचाव करने आई उनकी बेटी काजल गुप्ता के सीने पर चाकू से वार किया। परिवार के दोनों बेटे मोहित गुप्ता के पैर और मनीष गुप्ता के हाथ में चाकू से चोटें आईं। पुलिस ने चारों घायलों को तत्काल नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज देकर तीन को डिस्चार्ज कर दियाहै। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak