khabar abhi tak

गोराबाजार में सड़क किनारे अज्ञात की लाश मिली, देखें वीडियो




जबलपुर।
गोराबाजार की सब्जी मंडी के पास मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। लाश की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेडिकल भेजा और उसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


गोराबाजार पुलिस ने बताया कि गोराबाजार में सड़क किनारे लगने वाली सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली। प्रथम दृष्टया लाश के शरीर में चोटें के निशान नहीं पाए गए हैं। यह जरूर है कि अज्ञात के शरीर में शल्य चिकित्सा के निशान हैं। पुलिस को लाश की तलाशी के दौरान भी कुछ नहीं मिला है। आसपास पूछताछ में भी अज्ञात की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात की सूचना सभी थानों को भेज दी है। पुलिस अज्ञात के बारे में अस्पतालों से भी जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak