जबलपुर। आधार कार्ड से जुड़े कार्य कराने के लिए अब नागरिकों को रविवार का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जबलपुर प्रधान डाकघर स्थित आधार केंद्र सप्ताह के सातों दिन संचालित होगा। इससे नौकरीपेशा और व्यस्त लोगों को आधार संबंधी काम कराने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।
प्रवर अधीक्षक डाकघर ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत रविवार को आधार केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। वहीं, सोमवार से शनिवार तक नागरिक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आधार संबंधी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
केंद्र में आधार कार्ड से संबंधित अपडेशन का कार्य किया जाएगा। अभी तक रविवार को केंद्र बंद रहने के कारण लोगों को आधार संबंधी काम कराने के लिए कार्यदिवसों में समय निकालना पड़ता था। सातों दिन केंद्र खुलने से अब नागरिक अपनी सुविधानुसार आधार अपडेट कराने पहुंच सकेंगे।
