पुलिस के अनुसार ऋषि नगर करोंदा नाला अधारताल निवासी दुर्गा प्रसाद सोनी उम्र 75 वर्ष घर के लिए राशन लेने साइकल से निकले, जब वे वन विभाग की चौकी से खरपतवार अनुसंधान केन्द्र की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान पीछे से आए ट्रक के चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उनकी साइकिल को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क सहित सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। हादसे में दुर्गाप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। राह चलते लोगों ने देखा तो चीख पुकार मच गई, खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जिन्होने दुर्गा प्रसाद को देखा तो फूट-फूटकर रोए। घटना की खबर बेटी रिया सोनी ने पुलिस को खबर दी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर फरार हुए ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है।