khabar abhi tak

महिला की लूटी चेन सहित ' अजीत ' गिरफ्तार


जबलपुर।
अंबेडकर कॉलोनी में एक महिला की चेन लूटने वाले शातिर अजीत बसोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी चेन और वारदात में प्रयुक्त स्कूटर जब्त कर लिया है।

गोहलपुर पुलिस के मुताबिक लूट के आरोप में त्रिमूर्तिनगर में रहने वाले अजीत बसोर को गिरफ्तार किया है। अजीत ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने बताया है कि अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली कोमल हिरानी 14 नवम्बर की सुबह घर से अकेली टहलने निकली थी। घर के आगे एक लड़का सिर पर सफेद रंग का साफा बांधा एवं क्रीम कलर की हुड़ी पहने स्कूटी से मेरे पास आया था। अज्ञात युवक महिला से किराए के रूम के संबंध में बात करने लगा था, फिर अचानक उसने गले में पहनी सोने की चेन, जिसमें लॉकेट लगा हुआ था, छीनने लगा। महिला ने शोर किया एवं उसका विरोध करने लगी तो वह ज्यादा तेज झटके से लॉकेट सहित चेन छीन कर भाग गया था।   महिला रोड के किनारे गिर गई थी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस हरकत में आई थी।

दौरान विवेचना गोहलपुर टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदेही अजीत बसोर त्रिमूर्ति नगर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिस पर उसने वारदात कबूल की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्कूटर क्रमांक एमपी 20 एसएन 6998 एवं छीना हुआ पेंडल सहित चेन कुल कीमती 2 लाख 50 हजार रूपये जब्त की। का जप्त किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak