khabar abhi tak

सीएम ने दिलाई व्यापारियों को ' समृद्ध व्यापार और समृद्ध मध्यप्रदेश ' की शपथ


जबलपुर।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के समृद्धि महा-कलश यात्रा का समापन बुधवार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 55 जिलों से कैट के पदाधिकारी एवं सदस्यों को समृद्ध व्यापार और समृद्ध मध्यप्रदेश की शपथ दिलाई। 

कैट के संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी ने बताया कि सीएम यादव ने व्यापारियों के हित में मध्यप्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के गठन की सौगात देने पर अभिनंदन किया। मौके पर आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि समृद्ध व्यापारी से ही समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण होगा और मध्यप्रदेश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। शासन व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ा है। इन्होंने व्यापार कल्याण बोर्ड के माध्यम से व्यापारियों को सम्मान और पहचान दिलाने का आश्वासन दिया।

शपथ ग्रहण में जबलपुर से जितेंद्र पचौरी, राजा सराफ,राजीव बड़ेरिया, निखिल पावा, राजेश ढींगरा, राजा नागदेव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विशाल गुलाटी, मनोज जसाटी, तरुण अग्रवाल, मनु शरद तिवारी, आशीष इंदुरख्या, डॉ. संदेश जैन, परिमल तिवारी, सीमा सिंह चौहान, नम्रता भाटिया, डॉ. रैना तिवारी, डॉ. मीता शाह उपस्थित रहीं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak