khabar abhi tak

मिष्ठान कार्रवाई का दिखावा, देहात में छूट, देखें वीडियो



जबलपुर।
त्योहार सिर पर है। त्योहार पर विक्रय होने वाली मिठाईयों पर की जाने वाली कार्रवाई के नाम पर दिखावा किया जा रहा है। सेंपल लिए जा रहे हैं। आलम यह है कि सेंपल लिए जा रहे हैं, जिससे जांच रिपोर्ट आने तक मिष्ठान विक्रय हो जाएगा। उधर, विभाग की बानगी यहां देखी जा सकती है, जहां शहर से लगे देहात क्षेत्रों में अमला नहीं पहुंच रहा है, जिससे मनमाने ढंग से इन मिष्ठानों का खुलेआम विक्रय कियाजा रहा है। हालत यह है कि इन मिठाईयों में मक्खी, कीड़े साफ दिखाई दे रहे हैं और इसी हालत में लोग इसे बेच रहे हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। विभाग की दलील है कि वे कार्रवाई सतत कर रहे हैं लेकिन उसके बाद भी खुलेआम ऐसे मिष्ठान विक्रय पर कोई प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है।

हम बात कर रहे हैं कटंगी, मझौली, सिहारा की। इन जगहों पर छोटी-छोटी मिठाई की दुकानें हैं। इन दुकानों में फ्रीजर सहित खुले में मिठाईयां रखकर बेची जा रही हैं। इन जगहों पर हालत यह है कि त्योहार पर मिठाईयो की खपत को देखते हुए मिठाईयां बना ली हैं। मिठाईयां फ्रीजर से लेकर खुले में रखी गई हैं।

कीड़े लगी मिठाईयां

एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें यह दिखाई दे रहा है कि मिठाई पर कीड़े चिपके हुए हैं। कीड़े मर चुके हैं। इसके बाद भी इन्हें बेचा जा रहा है। उधर, ऐसे मिठाईयों के थाल फ्रीजर में भी रखे गए हैं। ऐसे वीडियो की ' खबर अभी तक ' पुष्टि नहीं करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak