khabar abhi tak

आबकारी मूव्हमेंट : सिहोरा-कटंगी के गांवों में दबिश, 9 प्रकरण दर्ज


जबलपुर।
जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को दो अलग-अलग टीमों ने दबिश दी। दबिश में 41 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित अवैध शराब और 1125 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 9 प्रकरण दर्ज किए गए।


सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में गठित पहली टीम ने आबकारी वृत्त शहपुरा उत्तर के अंतर्गत ग्राम कटंगी के कूडन मोहल्ला में दबिश दी। यहां अलग-अलग स्थानों से 16 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 450 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। लाहन का नमूना लेने के बाद शेष लाहन को मौके पर नष्ट कराया गया। दूसरी टीम ने आबकारी वृत्त सिहोरा के अंतर्गत ग्राम सरौली, मझगवां एवं अगरिया में दबिश देकर अलग-अलग स्थानों से 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 675 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak