khabar abhi tak

घरेलू विवाद पर वृद्ध दम्पति ने जहर खाकर की आत्महत्या,

बालाघाट। बालाघाट बिरसा थाना क्षेत्र के रमगढ़ी गांव में दिल दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर घरेलू विवाद के चलते वृद्ध दम्पति ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। पत्नी की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पति ने आज सुबह दम तोड़ दिया। 

                                       पुलिस के अनुसार रमगढ़ी गांव मं रहने वाले सूरजसिंह पिता हरलाल धुर्वे उम्र 68 वर्ष व उनकी पत्नी सुंदरबाई उम्र 65 वर्ष का बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते वृद्ध दम्पति ने एक साथ ही जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। कुछ ही पल बाद दोनों की हालत बिगडऩे लगी, परिजनों ने देखा तो तत्काल बिरसा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सुंदरबाई की उपचार के दौरान ही मौत हो गई। वहीं सूरजसिंह की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर आज सुबह सूरजसिंह की उपचार के दौरान मौत हजो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak