इस संबंध में भेड़ाघाट थानाप्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि चौकीताल नहर के पास लम्हेटा मोड़ पर स्कार्पियो गाड़ी के संदिग्ध हालत में खड़े होने की खबर मिली। जिसपर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, देखा तो काले रंग की स्कार्पियो कच्चे रास्ते में खड़ी थी जिसमें नम्बर प्लेट नहीं लगी थी, चैक करने पर स्कार्पियो के पीेछे वाली सीट की खिड़की का कांच टूटा हुआ था तथा पीछे का वायें तरफ का टायर बस्ट होकर कटाफटा था। पुलिस ने जब स्कार्पियो की डिक्की को चैक किया तो स्तब्ध रह गई, यहां पर खाकी रंग के टेप से लिपटे हुये 12 पैकेट में मिले जिसमें गांजा रखा था। गांजा की तौल करने पर 136 किलो 84 ग्राम गांजा कीमती लगभग 69 लाख रुपए का होना पाया गया।
एक नम्बर प्लेट गाड़ी के अंदर मिली-
पुलिस को जांच करने पर स्कार्पियो के अंदर नम्बर प्लेट रखी मिली जिसमें यूपी 57 सीसी 7869 लिखा है, स्कार्पियो वाहन मय 136 किलो 84 ग्राम गांजा सहित जप्त करते हुये स्कार्पियो चालक के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका-
उल्लेखनीय भूमिका - अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने में उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, सहायक उप निरीक्षक तेजराम चैधरी, प्रधान आरक्षक राजेश धुर्वे, आरक्षक हरि सिंह, संतोष, अंकित मेहरा, धर्मेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
घमापुर पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला तस्कर-
इसी तरह घमापुर पुलिस ने चांदमारी टेस्टिंग रोड पर एक महिला रीता कुचबंधिया को घेराबंदी कर पकड़ा है। महिला के पास से 1 किलो 7 ग्राम गांजा मिला है, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। महिला को पकडऩे में सहायक उप निरीक्षक रामलोचन मिश्रा, प्रधान आरक्षक हरिशंकर गुप्ता, आरक्षक बृजेश त्रिपाठी, कृष्णा, महिला आरक्षक वर्षा की सराहनीय भूमिका रही।