khabar abhi tak

इटारसी लोको शेड में आधुनिक डिजिटल वेइंग बैलेंस स्थापित, रबर उपकरणों की गुणवत्ता जांच होगी आसान

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल स्थित इटारसी इलेक्ट्रिक लोको शेड में आधुनिक डिजिटल वेइंग बैलेंस एवं डेंसिटी मेजरमेंट किट स्थापित कर चालू की गई है। इससे लोकोमोटिव में उपयोग होने वाले विभिन्न रबर उपकरणों के घनत्व और गुणवत्ता की जांच अब शेड में ही की जा सकेगी।

इस प्रणाली के माध्यम से रबर के नमूनों का हवा और पानी में वजन मापकर उनका घनत्व निर्धारित किया जाता है। इससे गैस्केट, ओ-रिंग, पिस्टन हेड डिस्क और हैप्पी पैड जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों की गुणवत्ता तथा निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूपता की जांच संभव होगी।

इस उपकरण से रबर सामग्री की गुणवत्ता और एकरूपता सुनिश्चित करने के साथ उसमें घनत्व, छिद्रता एवं रिक्त स्थान जैसी संभावित खामियों की पहचान की जा सकेगी। साथ ही, अलग-अलग उत्पादन बैचों की गुणवत्ता की तुलना कर तकनीकी विनिर्देशों के अनुरूप सामग्री की जांच भी आसान होगी।

शेड में ही परीक्षण की सुविधा मिलने से बाहरी प्रयोगशालाओं पर निर्भरता कम होगी और गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया अधिक तेज एवं प्रभावी बनेगी। इससे लोकोमोटिव अनुरक्षण में गुणवत्ता नियंत्रण मजबूत होने के साथ रेल परिचालन की विश्वसनीयता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak