जबलपुर। घमापुर थानान्तर्गत चांदमारी क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध रुप से शराब बेचने का कारोबार कर रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई घर से ही शराब बेचते रहे, इनके घर से पुलिस ने 350 पॉव देशी शराब बरामद की है।
घमापुर टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि हर्ष कुचबंधिया व उसका भाई मनीष कुचबंधिया घर से ही देशी शराब बेच रहे है। खबर मिलते ही पुलिस ने चांदमारी स्थित घर पर घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही यहां पर शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों में भगदड़ मच गई। इस बीच दोनों भाईयों ने भी भागने की कोशिश की जिन्हे पुलिस ने पकड़कर घर की तलाशी ली तो सात कार्टून मेंं 350 पाव देशी शराब के मिली। पुलिस ने उक्त शराब जब्त करते हुए दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।
Tags
jabalpur
