khabar abhi tak

5 हजार की वसूली न मिलने पर पटाखा व्यापारियों को आग लगाने और जान से मारने की धमकी!

 जबलपुर। थाना घमापुर क्षेत्र अंतर्गत चुंगी चौकी इलाके में पटाखा व्यापारियों के साथ शराब के पैसों को लेकर गुंडागर्दी और धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात दुकानों पर पहुंचे तीन युवकों ने शराब पीने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की और पैसे देने से इनकार करने पर व्यापारियों को गालियां देते हुए दुकानों में आग लगाने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

                          प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांचघर ओमटोरिया निवासी जुगल किशोर द्विवेदी उम्र 54 वर्ष ने थाना घमापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पटाखा व्यापारी संघ के तहत वे स्वयं तथा मोहित प्रजापति, चंद्रशेखर प्रजापति, विवेक कुमार, योगेश जगवानी, अमित रजक, रोहित मिश्रा, गौरव महानती और रवि राजपूत चुंगी चौकी घमापुर में पटाखा की दुकानें लगाए हुए हैं। बीती 20 नवंबर की रात करीब 11.30 बजे सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों में बैठकर कारोबार संचालित कर रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 सीएच 3207 से अक्षय कुचबंधिया, तुषार कुचबंधिया और रोहन वहां पहुंचे और व्यापारियों से शराब पीने के लिए 5 हजार रुपये मांगने लगे। जब व्यापारियों ने रुपये देने से मना किया, तो तीनों आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। गालियां देने से रोकने पर आरोपियों ने दुकानों में आग लगाने तथा जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले। घमापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 119(1), 296(ए), 351(2) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak