टीआई संगीता सिंह ने बताया कि 5 हजार रुपए का इनामी राहुल दुबे कई महीनों से फरार था। आज सुबह खबर मिली कि वह घर आया हुआ है। खबर मिलते ही राहुल भागते हुए घर के अंदर घुस गया। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे पकडऩे की कोशिश की तो उसने धमकी दी कि गिरफ्तार करने पर वह नीचे कूद जाएगा। घर के बाहर खड़ी पुलिस उसे समझाने लगी तो पथराव कर दिया। पुलिस ने पथराव से बचते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि राहुल दुबे क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक साल पहले उसने क्राइम स्क्वॉड की टीम पर भी हमला किया था। सोमवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके घर के पास जुलूस निकाला और फिर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Tags
jabalpur