जबलपुर। जबलपुर के सिहोरा में आज सर्वोदय ब्राह्मण समाज और सवर्ण समाज गोसलपुर ने यूजीसी समानता रेगुलेशन के विरोध में रैली निकाली। प्रदर्शनकारी बस स्टैंड से तहसीली मार्ग होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित नियम वापस लेने की मांग की।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'यूजीसी कानून वापस लोÓ और 'केंद्र सरकार होश में आओÓ के नारे लगाए। समाज के अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी, प्रोफेसर डॉ. नागेंद्र कुररिया और गोसलपुर के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित नियमों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इन प्रावधानों से बिना ठोस प्रमाण एकतरफा कार्रवाई होने की आशंका है और सामाजिक समरसता पर असर पड़ सकता है। समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की कि नियम वापस लिए जाएं और सभी पक्षों की आपत्तियों पर विचार किया जाए। प्रदर्शन में केके कुररिया, शीतल प्रसाद दुबे, राजेश कुररिया, विष्णु दत्त गौतम, रामनिरंजन दुबे, रवि तिवारी, दीपक तिवारी, महेश तिवारी, लक्ष्मण पालीवाल, रामरुद्र तिवारी, केके दुबे, शिवकुमार तिवारी, राजीव तिवारी, मुकेश तिवारी, नीलेश दुबे, विजय दुबे, श्याम सुंदर, केजी पाठक, राकेश पाठक, रमेशचंद्र शुक्ला, विज्ञान सिंह, रवि सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, राकेश जैन, जिम्मी जैन, अमित जैन, अजय दुबे, अरविंद तिवारी, नारायण मिश्रा, मनोज बडग़ईयां, बालमुकुंद चौबे और दिनेश उपाध्याय सहित अन्य लोग शामिल हुए।